वर्ष की दूसरी लोक अदालत 09 मई को, तहसील न्यायालय रामपुर नैकिन में बैठक आयोजित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रयाग लाल दिनकर के मार्गदर्शन में वर्ष की द्वितीय नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 का आयोजन जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु तथा उसमें रखे जाने वाले प्रकरणों एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में आज दिनांक 15 अप्रैल 2026 को तहसील न्यायालय रामपुर नैकिन में प्रधान जिला एवं स़त्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री प्रयाग लाल दिनकर की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। उक्त बैठक में न्यायिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के पीठासीन अधिकारियों, अधिवक्ता संघ के समस्त पदाधिकारियों तथा अन्य अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण हेतु समन्वित प्रयास करने, प्रकरणों की पहचान करने तथा पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ न्याय दिलाने पर विस्तृत चर्चा की गई, तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी श्री मुकेश कुमार शिवहरे, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री परमानंद सानोडिया, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अरहम खान, एस.डी.एम. श्री विकास आनंद, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मनीष कौशिक, सी.ई.ओ. जनपद पंचायत रामपुर नैकिन, श्री राजीव कुमार तिवारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री यू.पी. गर्ग एवं तहसील न्यायालय के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
