पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट का परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन: CBSE कक्षा 10वीं में 100% परीक्षा परिणाम,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। विद्यालय के प्राचार्य डॉo डीoकेo त्रिपाठी ने बताया कि जिले में स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चुरहट जिला सीधी (मध्य प्रदेश) ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में पूर्ण सफलता हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जो जिले और नवोदय विद्यालय समिति के प्रशासनिक अधिकारियों के गाइडेंस और छात्रों, शिक्षकों प्राचार्य की कड़ी मेहनत का परिणाम है।
इस उल्लेखनीय उपलब्धि में विद्यालय की होनहार छात्रा अन्विता मिश्रा 95.20% , चंदन कुमार यादव 95.00 % और प्रियंका पटेल 94.80 % क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।
हिंदी में 100% परीक्षा परिणाम औसत 87.6 प्रतिशत तथा 98 अंक अर्जित कर प्रियंका पटेल लेकर पहले स्थान पर रही।
अंग्रेजी में 100% रिजल्ट और अन्विता मिश्रा 99 अंक लेकर पहले स्थान पर रही ।
मैथमेटिक्स स्टैंडर्ड में 100% रिजल्ट प्रवीण उपाध्याय 99 नंबर लेकर पहले स्थान पर रहे ।
मैथमेटिक्स बेसिकमें प्रियंका पटेल 92 मार्क्स लेकर पहले स्थान पर रही।
साइंस 100% रिजल्ट और प्रवीण उपाध्याय 99 नंबर लेकर पहले स्थान पर रहे।
सोशल साइंस 100% रिजल्ट एवरेज 88.5 अन्विता मिश्रा 99 नंबर लेकर पहले स्थान पर रही l इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी 100% रिजल्ट 98 नंबर लेकर अन्विता पहले स्थान पर रही।
विद्यालय का रिजल्ट 100% रिजल्ट और शानदार उपलब्धि के लिए प्राचार्य द्वारा समस्त विद्यार्थियों अभिभावकों, शिक्षक – शिक्षिकाओं, समस्त प्रशासनिक अधिकारियों, मीडिया प्रभारी को शुभकामनाएं प्रेषित किया।
