हाई स्कूल 15 एवं हायर सेकेण्ड्री में 1 टापर को प्रदेश मैरिट में मिली जगह,
हाई स्कूल में अभय गुप्ता को दूसरा एवं कु. अनन्या वर्मा को मिला तीसरा स्थान,
10वीं का 81.61 प्रतिशत एवं 12वीं का 90 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे घोषित किए गए। सीधी जिले का 10वीं का परीक्षा परिणाम 81.61 प्रतिशत एवं हायर सेकेण्ड्री का 90 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल के परीक्षा परिणाम में गत वर्ष की तुलना में 1 प्रतिशत वृद्धि हुई है। सीधी जिला प्रदेश में चौदहवां स्थान एवं संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। वहीं कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 90 प्रतिशत रहा। गत वर्ष की तुलना में 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। 12वीं में सीधी जिला प्रवेश में 5वां स्थान एवं संभाग में प्रथम स्थान पर रहा। हाई स्कूल परीक्षा के घोषित नतीजे में सीधी जिले के 15 टापरों को प्रदेश मैरिट में जगह मिली है। वहीं हायर सेकेण्ड्री प्रदेश मैरिट में सीधी जिले के एक छात्र को जगह मिली। हाई स्कूल की परीक्षा में प्रदेश मैरिट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीधी के छात्र अभय गुप्ता पिता कैलाश गुप्ता को दूसरा स्थान मिला। वहीं सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीधी की छात्रा कुं. अनन्या वर्मा पिता निरंजनलाल वर्मा को तीसरा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला के छात्र आयुष द्विवेदी पिता पवन कुमार द्विवेदी को पांचवा स्थान मिला। हाई स्कूल परीक्षा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला के छात्रों का दबदबा रहा। इस विद्यालय के 5 छात्रों ने प्रदेश मैरिट में जगह पाकर समूचे विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला के आयुष द्विवेदी को पांचवा, छात्र मनीष गुप्ता पिता विकास गुप्ता को आठवां स्थान, कुं. अपेक्षा मिश्रा पिता अभय कुमार मिश्रा, रितिक रोशन गुप्ता पिता प्रहलाल गुप्ता, अभ्युदय नवैत पिता राजमन नवैत को 10 वां स्थान मिला है। हाई स्कूल प्रदेश मैरिट में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 1 सीधी के 3 छात्रों को जगह मिली है। अभय गुप्ता को दूसरा स्थान, प्रिंस पटेल को छठवां स्थान एवं चैतन्य सिंह चौहान को दशवां स्थान मिला है। उधर हायर सेकेण्ड्री परीक्षा की प्रदेश मैरिट सूची में सीधी जिले से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टिकरी के छात्र लवकुश तिवारी पिता संतोष तिवारी को गणित समूह से 10वां स्थान मिला है। इनके अलावा हायर सेकेण्ड्री की परीक्षा की प्रदेश मैरिट में किसी अन्य छात्र को किसी भी विषय समूह से जगह नहीं मिली है। हाई स्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री की जिला मैरिट में मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी जगह बनाते हुए अपने विद्यालयों को गौरवान्वित किया। जिला मैरिट में शा. उत्कृष्ट विद्यालय सीधी के तीन विद्यार्थियों को जगह मिली है। इस बार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पथरौला के पांच छात्रों को जगह मिलने से उसका दबदबा कायम हुआ है। विद्यालय स्तर पर बोर्ड परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं में भी खुशी की लहर है। मेधावी छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणामों की घोषणा होने के साथ ही बधाई देने का सिलसिला चल रहा है।
हाई स्कूल की प्रदेश मैरिट में सीधी के छात्रों का प्रदर्शन
छात्र/छात्रा स्कूल मैरिट में स्थान
अभय गुप्ता शा
.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी दूसरा
कुं. अनन्या वर्मा सरस्वती उमावि सीधी तीसरा
आयुष द्विवेदी शाउमावि पथरौला पांचवा
प्रिंस पटेल शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी छठवां
सत्यम गुप्ता डीबीएस पब्लिक हाई स्कूल पडऱा सातवां
मनीष गुप्ता शाउमावि पथरौला आठवां
कुं. ओमिका शुक्ला शिवम पब्लिक स्कूल बडख़रा आठवां
अभिषेक सिंह चौहान होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल सीधी नौवां
कुं. अनन्या विश्वकर्मा सरस्वती उमावि मड़रिया सीधी नौवां
ज्ञान प्रकाश पटेल गांधी हाई स्कूल सीधी नौवां
चैतन्य सिंह चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी दसवां
कुं. अपेक्षा मिश्रा शाउमावि पथरौला दसवां
रितिक रोशन गुप्ता शाउमावि पथरौला दसवां
अभ्युदय नवैत शाउमावि पथरौला दसवां
सागर गुप्ता सांदीपनि बालक उमावि मझौली दसवां,
बॉक्स
हायर सेकेण्ड्री प्रदेश मैरिट सूची
छात्र/छात्रा स्कूल मैरिट में स्थान
लवकुश तिवारी शा.उ.मा.वि. टिकरी दसवां
(गणित समूह)
बॉक्स
हाई स्कूल की जिला मैरिट में छात्रों का प्रदर्शन
छात्र/छात्रा स्कूल मैरिट में स्थान
अभिषेक कोल एकलव्य पब्लिक स्कूल पडैनिया प्रथम
प्रिंस चौहान शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम
आदित्य तिवारी शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी प्रथम
प्रियांशु पटेल अजय हाई स्कूल पडख़ुरी प्रथम
शिवेन्द्र पटेल सरस्वती हाई स्कूल सुभाष नगर प्रथम
अर्तिका द्विवेदी डी.व्ही.एस हाई स्कूल पडऱा प्रथम
सूरज गुप्ता रॉयल फोर्ड हाई स्कूल धुंआडोल द्वितीय
अवर्णा सिंह सरस्वती शिशु मंदिर रामपुर नैकिन द्वितीय
रीतू तिवारी श्री गणेश हा.से. अमहा सीधी द्वितीय
प्रज्ञांशी सिंह बाघेल एकलव्य पब्लिक हा.से. पडैनिया द्वितीय
ओम पाठक विध्या एकेडमी हाई स्कूल चुरहट द्वितीय
साक्षी साहू काशी हा.से. स्कूल अमिलिया द्वितीय
शैलजा यादव गांधी हाई स्कूल सीधी तृतीय
वेद ङ्क्षसह गांधी हाई स्कूल सीधी तृतीय
साक्षी पाण्डेय गांधी हाई स्कूल सीधी तृतीय
शिवाक्षत शुक्ला शा. उत्कृष्ट विद्यालय सीधी तृतीय
प्रांजल यादव शाउमावि चकडौर तृतीय
सीता यादव शाउमावि नौढिय़ा तृतीय
बॉक्स
हायर सेकेण्ड्री की जिला मैरिट में छात्रों का प्रदर्शन
छात्र/छात्रा स्कूल विषयसमूह मैरिट में स्थान
कुं. अंजली मिश्रा सांदीपनि माडल स्कूल रामपुर कला प्रथम
नीरज श्रीवास शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कला द्वितीय
शिवांग सिंह एकलव्य हा.से. पडैनिया गणित प्रथम
कुं. प्राची पटेल रॉयल पब्लिक स्कूल चुरहट जीव विज्ञान द्वितीय
प्रांशू गुप्ता शाउमावि पथरौला गणित तृतीय
कुं. जागृति सोनी सरस्वती उमावि मड़रिया गणित तृतीय
कुं. दीपिका मिश्रा शा.उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कामर्स प्रथम
कुं. प्रमिला साहू पंचमुख हा.से. स्कूल रामपुर कामर्स द्वितीय
कुं. अंजली सिंह शा. उत्कृष्ट विद्यालय सीधी कृषि प्रथम
कुं. लक्ष्मी साकेत सांदीपनि कन्या उमावि सीधी गृह विज्ञान प्रथम।
