जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्तावित भ्रमण में नारी शक्ति वंदन चौपाल कार्यक्रम, तिथियां निर्धारित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सीधी श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रस्तावित भ्रमण के अंतर्गत जनपद पंचायत सिहावल क्षेत्र में “नारी शक्ति वंदन चौपाल” कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 04 मई 2026 को तेन्दुहा क्रमांक-1, 07 मई 2026 को डमक, 11 मई 2026 को बघोर, 14 मई 2026 को खोरवाटोला तथा 19 मई 2026 को खुटेली में सायं 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक चौपाल का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोलंकी ने अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिहावल एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सिहावल को निर्देशित किया है कि निर्धारित तिथियों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में संबंधित खंड स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति सुनिश्चित कराई जाए, ताकि कार्यक्रम का सुचारू एवं प्रभावी संचालन हो सके।
