आ
दि गुरु शंकराचार्य की जयंती पर जन अभियान परिषद द्वारा मझौली में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के विकासखंड मझौली में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा आदि गुरु शंकराचार्य जी की जयंती के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर मझौली में व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में परिषद के शासी निकाय सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक एवं जिला समन्वयक मुकेश कुमार गौर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णकांत द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में आदि गुरु शंकराचार्य जी के जीवन से प्रेरणा लेने और उनके आदर्शों को अपनाते हुए समाजहित में कार्य करने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए संभाग समन्वयक प्रवीण पाठक ने परिषद द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने शासन के जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता के लिए सभी से आह्वान किया। इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक रजनीश मिश्रा, परामर्शदाता प्रवीण शुक्ला, विकास पाण्डेय, प्रस्फुटन पदाधिकारी, स्वैच्छिक संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
