जगत गुरु शंकराचार्य अभिमुक्तेश्वरानंद मामले में साधु संत सहित देश की चुप्पी समझ से परे – नारायण त्रिपाठी,
बीरबलभूमि समाचार मैहर। जगतगुरु शंकराचार्य अभीमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के साथ प्रयागराज में हुए दुर्व्यवहार की मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी ने तीखी भर्सना की है साथ ही हिंदू धर्म के उन ठेकेदारों से सवाल भी किया है जो समय-समय पर हिंदूवादी होने हिंदुओं के लिए कुछ करगुजरत का दावा करते रहते हैं। बता दें की पूर्व विधायक मैहर नारायण त्रिपाठी ने आज एक बार फिर उन सनातन प्रेमियों से सनातन के अनुयायियों से,पूज्य साधु संतों से, बाकी पीठों के शंकराचार्यों से,देश के सभी कथावाचकों से, तमाम उन संगठनों से जो सनातन की तामम लड़ाइयां लड़ते है,देश की आवाम से जो सबकुछ अपनी आंखों से देख रही है जान रही है फिर भी सभी के सभी मौन है सभी के सभी सबकुछ जान रहे है फिर भी अंजान बने चुप्पी साधे है। मेरा आग्रह है अपील है कि बोलिए अगर आपको लगता है कि गलत हो रहा है तो सच्चे भारतीय होने के नाते,सच्चे सनातनवादी होने के नाते,धर्म को मानने वाले होने के नाते गलत का विरोध करिए। सच का साथ देने में अगर आज पीछे हटेंगे मौन हो जायेंगे तो कल अपने आने वाली पीढ़ी को जवाब क्या देंगे?
देश संविधान से चलता है देश कानून से चलता है जिस देश को हिंदुराष्ट्र घोषित करने की मांग हो रही हो और वहां हमारे सनातन के वाहक,हमारे धर्म को मानने वाले लोग,हमे सनातन की शिक्षा देने वाले उपदेश देने वाले लोग ही सुरक्षित नहीं रहेंगे जब सत्ता और सरकार के द्वारा अपराध किया जाने लगेगा तो देश की आवाम के बीच संदेश क्या जायेगा? श्री त्रिपाठी ने कहा कि देश के ख्याति लब्ध साधु संत जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हजारों लाखों लोगों के बीच उपदेश देते है धर्म की ध्वजा फहराते है आज एक शंकराचार्य के साथ हुई बड़ी घटना के बाद भी मौन क्यों है? सहित दर्जनों सवाल करके सभी को कठघरे में खड़ा किया है। 
