गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर विकसित भारत बनाने का ले संकल्प — देव कुमार,
अधिकारो के साथ राष्ट्रीय कर्तव्यों का भी करें निर्वहन — रीती पाठक,

भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने गणतंत्र दिवस की 77वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक की विशिष्ट उपस्थिति में ध्वजारोहण कर झंडे को सलामी दी और सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत गाकर भारत माता की जय, वंदे मातरम, जय हिंद का उद्घोष किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मंजूराम जी सिंह , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष के के तिवारी, लालचंद गुप्ता, नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष अंजू केसरी, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, विश्वबंधुधर द्विवेदी, शिवदान साकेत, वरिष्ठ नेता डॉ. देवेन्द्र त्रिपाठी, मनीला सिंह चौहान, संदीप द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, मोतीलाल पटेल, रवि केशरी, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, उमाशंकर यादव, सुनीता रानी वर्मा, पूनम सोनी, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय जी, बाबूलाल कुशवाहा, आनंद परियानी, रमेश गुप्ता, मुनिराज विश्वकर्मा, रामराज गुप्ता, प्रदीप शुक्ला, भानू पाण्डेय, पुनीत नारायण शुक्ल, सोशल मीडिया जिला संयोजक जितेंद्र तिवारी, डॉ मनोज सिंह परिहार, पुष्पराज सिंह चौहान, रोहित मिश्रा, रामनरेश सिंह, पुन्नू खान, हीरालाल कोरी, जितेंद्र तिवारी, संगीता सिंह, कंचन केशरी, जगदंबा सोनी, विभा शर्मा जी, आशा शुक्ला, निशा सिंह, आरती सिंह, महिमा तिवारी, जीतेंद्र गुप्ता, दिनेश गुप्ता, धर्मेन्द्र सोनी, मुन्नालाल चौधरी, श्रवण सिंह, अजय चौबे, सीताशरण शर्मा, कौशलेंद्र सिंह, चंदन मिश्रा, विक्रमादित्य मिश्रा, जय सिंह, श्यामलाल केवट, मोहित वर्मा शाहिद सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
