कांग्रेस की अहम बैठकें संपन्न, संगठन सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर हुआ मंथन,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिला समन्वय समिति की बैठक, जिला कांग्रेस कमेटी की मासिक बैठक एवं विभिन्न मोर्चा–प्रकोष्ठों की बैठक जिला कांग्रेस कार्यालय, जवाहर कांग्रेस भवन में अलग-अलग सत्रों में संपन्न हुई। बैठकों में संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की। सभी बैठकों में संगठन की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी दिलीप मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत उसका संगठन और कार्यकर्ता हैं। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करें तथा जनता के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को जनसंघर्षों के माध्यम से आम जनता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा और सरकार की जनविरोधी नीतियों को बेनकाब करना होगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने कहा कि कांग्रेस संगठन पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्यक्रमों में सभी मोर्चा-प्रकोष्ठों और ब्लॉक इकाइयों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि संगठन का हर पदाधिकारी जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुने और उनके समाधान के लिए संघर्ष करे, यही कांग्रेस की पहचान रही है।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई, जिसमें जनहित से जुड़े आंदोलन, संगठनात्मक विस्तार, प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ाने के निर्देश दिए गए। बैठक में प्रमुख रूप से पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, उपाध्यक्ष आनंद सिंह शेर, वरिष्ठ पार्षद विनोद मिश्रा, उपाध्यक्ष अंबिकेश पाण्डेय, वरिष्ठ नेता शंभू गौतम, उपाध्यक्ष दिनेश पाठक, महामंत्री नवीन सिंह एवं ज्ञानेंद्र अग्निहोत्री, विक्रम सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीला रानी साकेत, शशिकला द्विवेदी, अब्दुल मजीद, ऋषिराज मिश्रा, जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, पुष्पा सिंह, मोहम्मद हफीज, युवा कांग्रेस अध्यक्ष करुण सिंह, सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष प्रफुल्ल पाण्डेय, आदिवासी प्रकोष्ठ अध्यक्ष तिलकराज सिंह, ब्लॉक अध्यक्षगण प्रदीप द्विवेदी, परमजीत पाण्डेय, विवेक सिंह, अरविंद तिवारी, शिवकुमार सिंह, यज्ञराज साहू, यज्ञशरण सिंह, अजीत सिंह, दिलीप सितानी, गोविंद सिंह, कृतिमा सिंह, प्रियंका परिहार, तारा सिंह, रनशेर अली, संजय सिंह, आर. पी. राठिया, दिनेश विश्वकर्मा, अरुण सिंह, जैनेन्द्र जायसवाल, सुदीप द्विवेदी, भक्तराम नामदेव सहित बड़ी संख्या में मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
