सोमवती के निधन पर भाजपा ने जताया शोक, दी श्रद्धांजलि,
बीरबभूमि समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व संगठन मंत्री एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग के चेयरमैन जितेंद्र लिटोरिया के सहयोगी संतोष गुप्ता की दादी और संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक सोभनाथ गुप्ता की धर्मपत्नी सोमवती गुप्ता के निधन पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने उनके निज निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक संवेदना और श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त खादी ग्रामोद्योग के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान , जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, मनीला सिंह चौहान, पूर्व महामंत्री विनय सिंह चौहान , जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, जन अभियन परिषद के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य कृष्णकांत द्विवेदी, जितेंद्र तिवारी, धर्मेंद्र शुक्ला, गुढ के वरिष्ठ नेता नारायण मिश्रा, अनंत गुप्ता, टीआरएस महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉक्टर शिव कुमार दुबे, ए सी खंडवा संतोष शुक्ला, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंडला शैलेश मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य सतना आशुतोष गुप्ता सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।
