न्यू बरौंधा ब्यौहारी में संत रविदास जी की जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई,

बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। आज दिनांक 01 फरवरी 2026 को संत शिरोमणि रविदास जी की 649वी जयंती का आयोजन संत रविदास समाज शिक्षा एवं जन कल्याण समिति न्यू बरौंधा ब्यौहारी द्वारा किया गया । वार्ड नं.9 के पार्षद श्री धर्मेंद्र सिंह जी के मुख्य आतिथ्य एवं सेवा निवृत्त प्राचार्य श्री जे.पी.साकेत जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ । युवा सामाजिक कार्यकर्ता एवं भा.ज.पा एस.सी. मोर्चा के मंडल अध्यक्ष आशीष कुमार साकेत जी,शिक्षक श्रीआर.डी.साकेत इंजी.रामदीन साकेत,एवं कई गणमान्य नागरिकों की व स्थानीय लोगों,महिलाओं की उपस्थित महत्वपूर्ण रही। आयोजक समिति के अध्यक्ष श्री लक्ष्मण साकेत,उपाध्यक्ष श्री रामखेलावन साकेत ,सचिव श्री विहारीलाल साकेत ने जयंती कार्यक्रम के आयोजन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जो विगत 16वर्षों से अनवरत जयंती का आयोजन कराते आ रहे है । श्री धर्मेंद्र सिंह, जे पी साकेत आदि अतिथियों ने संत महापुरुषों के विचारों ,आदर्शो को आत्मसात कर समाज को सही दिशा में बढ़ने हेतु अपने अपने विचार रखे। कार्यक्रम का कुशल संचालन शिक्षक श्री आर.सी.साकेत के द्वारा किया गया। आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत आभार शिक्षक श्री आर डी साकेत द्वारा किया गया ।
