विद्यालयों में शैक्षणिक कार्यों के साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आवश्यक: विश्वामित्र,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। बच्चों के शैक्षिक, मानसिक विकास, अच्छे स्वस्थ एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालयों में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन आवश्यक है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन से बच्चों में अनुशासन एवं आत्मविश्वास का भाव जागृत होता है। उक्त आशय के विचार क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक ने विधानसभा क्षेत्र सिहावल में विभिन्न विद्यालयों में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रमो में व्यक्त किए। 3 फरवरी को विधानसभा क्षेत्र सिहावल अंतर्गत गोल्डन स्टार एकेडमी हाई स्कूल बहरी, प्रतिभा पब्लिक स्कूल चंदवाही एवं पब्लिक स्कूल बम्हना सरई में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम क्षेत्रीय विधायक विश्वामित्र पाठक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुए। कार्यक्रमों में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। जिसे उपस्थित जानो द्वारा खूब सराहा गया। कार्यक्रमों में मुख्य अतिथि सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों को अपने प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर सुलभ होता है। मुख्य अतिथि ने शिक्षा के क्षेत्र में संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार सभी को प्राथमिक शिक्षा से लेकर उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के लिए बेहतर कार्य कर रही है जिससे शिक्षा सहित सभी क्षेत्रों में सर्वांगीण विकास हो सके।
कार्यक्रम में यह रहे शामिल
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र पाण्डेय, डॉ. अजय मिश्रा, टीआई राजेश पाण्डेय, योगेंद्र नाथ पाठक, प्रदीप कुमार तिवारी प्रधानाध्यापक, मनोज तिवारी संचालक, डॉ. राजकरण शुक्ला, कुंझन पाठक, संतोष पाठक, गुंजेश्वरी गुप्ता, रितेश गुप्ता, सुभाकर द्विवेदी, नवीन सिंह संचालक अमन कॉन्वेंट हाई स्कूल बहरी, जनपद सदस्य सम्पूर्ण सिंह, गोविन्द प्रसाद गौतम, संचालक वसंत पाण्डेय, प्रधानाध्यापक पंकज पाण्डेय, रितेश गुप्ता, राजेंद्र शेखर पाण्डेय, बालेंद्र धर द्विवेदी, अरविंद्र पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षक गण, छात्र-छात्राएं, अविभावक गण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
