ग्राम सौंता में बनी 250 मी पीसीसी सड़क, लोगों को मिली आवा गमन की सुविधा,

बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। व्यवहारी विधानसभा क्षेत्र के जैसीनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत घोरसा की ग्राम सौंता में भारत यादव के घर से लेकर लोलर गोंड के घर तक 250 मी पीसीसी सड़क बनाई गई है जो 250 मी लंबी एवं साढे तीन मीटर चौड़ी है । गुणवत्ता पूर्ण बनाई गई सड़क ।निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ख्याल रखा गया है सड़क को ग्राम पंचायत द्वारा बनवाया गया है सरपंच कालूराम कोल द्वारा इसकी निरंतर निगरानी की जा रही थी सड़क में मेट का काम करने वाले लालजी मिश्रा ने बताया कि इस सड़क के बन जाने से इस मोहल्ले में दो पहिया एवं चार पहिया वाहन का आवागमन हो सकेगा इसके पहले यहां पूरा ढोंढ गडार था जहां पर मोटरसाइकिल जाना भी मुश्किल था मोहल्ले की रहने वाली सुनीता सिंह गोंड ने बताया कि इस रोड के बन जाने से हम लोगों आवागवन में सुविधा होगी अभी थोड़ी सड़क बची है उसको भी यदि ग्राम पंचायत द्वारा बनवा दिया जाए तो हमारा मोहल्ला मुख्य मार्ग से जुड़ जाएगा।
