कांग्रेस 5 को करेगी मड़वास थाने का घेराव,
बीरबलभूमि समाचार सीधी मड़वास। मड़वास। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ज्ञान सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मड़वास संतोष तिवारी युवा कांग्रेस अध्यक्ष मड़वास रमेश साहू की उपस्थिति में 15 सूत्रीय मांगों को लेकर मड़वास थाने का 5 जनवरी 26 को घेराव करेगी।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मड़वास अध्यक्ष संतोष तिवारी ने बताया कि हमारी 15 सूत्रीय मांगों को लेकर जिस पर प्रमुख मांगे मझौली विकासखंड के प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियों एवं ग्राम पंचायत के विकास कार्य हेतु रेत शासन द्वारा रॉयल्टी जमा कराकर उपलब्ध कराया जाए। आवारा पशुओं से आए दिन किसानों की फसल चौपट हो रही है जिस कारण किसानों की रोजी-रोटी समाप्त हो रही है। तत्काल आवारा पशुओं की व्यवस्था कराई जाए। मझौली क्षेत्र अंतर्गत बीपीएल का सर्वे कराया जाए क्योंकि पात्र हितग्राही सामाजिक सुरक्षा एवं अनुशासन की योजनाओं से वंचित हुए हैं। लगभग वर्ष 2002-03 से बीपीएल का सर्वे नहीं हुआ है सर्वे कराया जाए। विद्युत विभाग के द्वारा विद्युत उपभोक्ताओं के यहां विद्युत मीटर की रीडिंग नहीं ली जाती है मनमानी तौर पर बिल भेजा जाता है तथा स्मार्ट मीटर से अधिक खपत बतलाई जाती है जबकि विद्युत खपत कम होती है। मीटर बदल जाए 5 खाद्यान्न पर्ची हितग्राहियों की लंबे समय से जारी नहीं हो पा रही है जारी कराई जाए। पीएम आवास पात्र हितग्राहियों जिनका सर्वेक्षण हो चुका है स्वीकृति प्रदान करते हुए राशि प्रदान की जाए। तिलवारी जनकपुर मार्ग जो कई वर्षों से गधों में तब्दील हो रहा है उसे शीघ्र सुधार कराया जाए। जनपद परिसर में निमार्णाधीन शॉपिंग कंपलेक्स का प्रशासनिक उदासीनता के कारण माननीय उच्च न्यायालय में जवाब प्रस्तुत न होने के कारण करोड़ों की भूमि लूटने के कगार में है माननीय न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करने की कार्यवाही शीघ्र की जाए। बंधवा टोला से अमहिया पहुंच मार्ग लोक निर्माण विभाग के द्वारा वर्तमान में कराया गया है अत्यंत ही घटिया एवं निम्न गुणवत्ता की है पूरी सड़क उखड़ गई है तुरंत सुधार कराया जाए सहित और प्रमुख मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
