छात्र नेताओं ने ली भाजपा की सदस्यता,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति से प्रभावित होकर विभिन्न छात्र नेताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।मध्य भारत में विद्यार्थी परिषद के विभिन्न दायित्वों पर काम करने वाले अरुणेन्द्र प्रताप सिंह चौहान ने अपने साथी छात्र नेताओं आकाश सिंह चौहान, प्रिंस द्विवेदी, अनीश सिंह परिहार, विवेक सिंह चौहान , अनी गहरवार, सुनील सिंह ने भाजपा कार्यालय में पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉ मनीला सिंह चौहान, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, बृजेश सिंह चौहान, श्रवण सिंह चौहान सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता
उपस्थित रहे।
