देवरिया (उ. प्र)विजेता प्रयागराज बनी उप विजेता,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। 14 एवं 15 मार्च को खाषाडोल (दादर) के खेल मैदान में अंतर्राजीय बालीबाल टूर्नामेंट सम्पन्न हुआ जिसमे रविवार को शाम हुए फाइनल मुकाबले मे देवरिया हास्टल (उ. प्र.)की टीम ने प्रयागराज (उ. प्र.)को 3-1 से हराकर विजेता टीम बनी जबकि प्रयागराज (उ. प्र.)की टीम उपविजेता टीम बनी।यह आयोजन जिला पंचायत सदस्य कृष्णलाल पयासी के मुख्य अतिथि, सरपंच रामदयाल कोल की अध्यक्षता, भा ज यु मो जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी व कांग्रेस नेता रामकृष्ण गुप्ता,विधायक प्रतिनिधि रोंहणी रमण मिश्रा, भा ज यु मो अध्यक्ष लाला भैया शुक्ला, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष प्रदीप सिंह, एड. पवन तिवारी,आनंद तिवारी, शिवप्रसाद मिश्रा, पुनीत पाण्डेय, सचिव हर्षनारायण सिंह (रिंकू ),अनुराग मिश्रा,कमलेश यादव,पुनीत अर्पण द्विवेदी सहित अन्य अतिथियों एवं हजारों खेल प्रेमियों की उपस्थिती मे प्रतियोगिता का समापन हुआ में टूर्नामेंट मे एम सी बी छत्तीसगढ़, दादर स्पोर्ट्स, शहहडोल, डिंडोरी की मेजवान टीमों ने सहभागिता की। आयोजन के प्रमुख सहयोगी दादर स्पोर्ट्स के खिलाड़ी व वालेंटियर्स सोनू, धीरज, बीरु, बेट्टू, पंकज तिवारी(सोनू भैया ), पियूष अर्पण द्विवेदी,शुभम, कमलेश केवट, ध्रुव, भूपेश, सैम्प्रास, अम्बिकेश मिश्रा,दीपक मिश्रा, रोहित मिश्रा, अंकित, सुनील एवं अन्य सभी वालेंटियर्स का टूर्नामेंट को सम्पन्न कराने सराहनीय योगदान रहा। दादर स्पोर्ट्स एवं म्यूजिक संस्थान के संचालक कनक द्विवेदी ने सभी सहयोगियों अतिथियों,टीमों,वालेंटियर्स,एवं दर्शकों के प्रति आभार जताया है।
