लापरवाही से जान गई, सीधी में हाई टेंशन टॉवर से गिरकर 17 साल के लड़के की मौत,


बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के ग्राम पंचायत कुसमहर में एक दर्दनाक हादसे में 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्वर्गीय मनोज मिश्रा के इकलौते पुत्र सौरभ मिश्रा की हाई टेंशन बिजली टॉवर से गिरने के कारण मृत्यु हो गई।बताया जा रहा है कि गांव में लगाए गए हाई टेंशन लाइन के टॉवर पर किसी भी प्रकार की सुरक्षा व्यवस्था नहीं की गई थी, जिसके चलते कोई भी व्यक्ति आसानी से टॉवर पर चढ़ सकता था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों और ग्रामीणों का आरोप है कि टॉवर लगाने वाली कंपनी ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए, जो इस घटना का मुख्य कारण बना। साथ ही यह भी बताया जा रहा है कि जिस जमीन पर टॉवर लगाया गया है, उसके मालिक को अभी तक मुआवजा राशि नहीं दी गई है। इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका इकलौता सहारा भी छिन गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए।
