ग्राम पंचायत कुम्हिया में आयोजित हुई सामान्य ज्ञान परीक्षा,
बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। 17 स्कूलों के 350 विद्यार्थी हुए सम्मिलित। ब्यौहारी-विकासखंड ब्यौहारी- के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुम्हिया में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन दिनांक 4 जनवरी को पंचायत भवन के प्रांगण में किया गया परीक्षा में सरकारी एवं निजी स्कूलों के साढे 350 विद्यार्थी सम्मिलित हुए शिक्षा का परिणाम 11 जनवरी को आएगा इसमें प्रथम पुरस्कार विजेता को 5100 एवं द्वितीय पुरस्कार विजेता को₹2100 दिए जाएंगे परीक्षा का आयोजन ग्राम पंचायत कुम्हिया द्वारा किया गया परीक्षा के बारे में जानकारी देते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि इस परीक्षा का उद्देश्य है ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशना है ऐसी प्रतिभाएं जो साधन संपन्न नहीं है आगे चलकर उनकी मदद भी की जाएगी
