वैदिक विधि विधानो के अनुसार स्थापित हुई प्राचीन हनुमान मंदिर कपुरी कोठार के परिसर में अष्टभुजी जगदम्बा की प्रतिमा,

जयपुर के मशहूर मूर्ति कार द्वारा निर्मित प्रतिमा की हुई प्राण प्रतिष्ठा,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत के कपुरी कोठार के प्राचीन हनुमान मंदिर के परिसर में मां जगदंबा की भव्य प्रतिमा की प्रतिस्थापना आज शनिवार 28 मार्च 2026 को वैदिक विधि विघ्नों के अनुसार वेदाचार्य के उच्चरणों के बीच स्थापित की गई है। तीन दिनों से चल रहा है वेदिक पूजा पाठ के बाद आज दोपहर में माता के प्रतिमा स्थापित हुई, बाद उनकी पूजा आरती करके भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। गौरतलब हो की कपुरी कोठार के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में भरतपुर निवासी उमेश कुमार सिंह ने दुर्गा मंदिर का निर्माण कराकर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी जिनकी विधिवत पूजा अर्चना हो रही थी श्रद्धालुओं के लगातार जल स्नान करने के कारण पुरानी प्रतिमा का रंग बदल गया था जिसकी जानकारी भैंसरहा गांव निवासी दयानंद उपाध्याय को हुई तो उन्होंने पंडितों वेदाचार्य , हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी हनुमान प्रसाद मिश्र वहीं अमिलई हनुमान मंदिर के प्रधान पुजारी श्री मिश्र से विचार विमर्श करने के बाद भव्य प्रतिमा स्थापित करने का विचार प्रकट किया जिसे सभी ने सर्वसम्मत से उनके प्रस्ताव को स्वीकार किया तो श्री उपाध्याय ने जयपुर राजस्थान के मार्बल पत्थर से निर्मित अष्टभुजी माता दुर्गा की प्रतिमा आमंत्रित किया, जिनकी स्थापना तीन दिन तक चले पूजा अर्चना के बाद आज स्थापित की गई है। अष्टभुजी माता दुर्गा की प्रतिमा की स्थापना अयोध्या धाम के आचार्य अशोक आचार्य महाराज के मुखारविंद से निकले वेदोच्चार के साथ किया गया है। आचार्य अशोकाचार्य जी का सहयोग करने के लिए हनुमान मंदिर के पुजारी हनुमान प्रसाद में अनिरुद्ध प्रसाद मिश्रा अंकित पाण्डेय जैसे पुरोहित लगे हुए थे।
प्रतिमा स्थापित कराने इनकी रही प्रमुख भूमिका,
कपुरी कोठार के प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में निर्मित मंदिर में अष्टभुजी मां दुर्गा की प्रतिमा प्रतिस्थापित कराने के दौरान जिनकी भूमिका सराहनीय रही उनमे लोकनिर्माण विभाग भोपाल में पदस्थ भैसरहा गांव निवासी दयानंद उपाध्याय एवं उनके परिवार के परमानन्द उपाध्याय अच्युतानंद उपाध्याय सम्पूर्णानंद उपाध्यक्ष के अलावा समाज सेवी व मंदिर के निर्माता उमेश कुमार सिंह भरतपुर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष राकेश पाण्डेय, सत्यदेव चतुर्वेदी बागढ़ खास,अनुराग सिंह भैसरहा,सीताराम पाण्डेय, मेदनी प्रसाद द्विवेदी उर्फ नेता ,राम-लखन गुप्ता,अश्विनी त्रिपाठी कमलेश त्रिपाठी गड़हरा, रामबिहारी पाण्डेय रैदुअरिया गनपत गुप्ता,सम्पत गुप्ता, दिवाकर तिवारी बरहठ देवतादीन विश्वकर्मा उमादास विश्वकर्मा बुद्धसेन कुशवाहा रामबहोर चतुर्वेदी,सौखी लाल नापित भैसरहा,रमेश पाण्डेय गढ़वा आदि सामिल रहे।
देर रात तक चलता रहा भण्डारा का वितरण,
माता रानी की प्रतिमा स्थापित कराने के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया जहां हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किए, प्रसाद का वितरण भी किया जाता रहा है ,देर रात तक श्रद्धालुओं का आगमन होता रहा और प्रसाद लेकर प्रस्थान करते रहे हैं।
