जबलपुर ग्रेनेडियर सेंटर की सैन्य टोली अनऑफिशियल विजिट पर सीधी पहुंची, पूर्व सैनिकों से किया संवाद,
बीरबलभूमि समाचार जबलपुर। दिनांक 08 अप्रैल को जबलपुर ग्रेनेडियर सेंटर से सैन्य अधिकारियों, जेसीओ एवं जवानों की एक सैन्य टोली अनऑफिशियल विजिट पर सीधी पहुंची। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य जिले के पूर्व सैनिकों से मेल-मिलाप करना, आपसी अनुभव साझा करना तथा यहां की परंपरा और संस्कृति को जानना-समझना रहा। सीधी पहुंचने पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों ने सैन्य टोली का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों और सैन्य दल के बीच आत्मीय संवाद हुआ, जिसमें सेवा काल के अनुभवों का आदान-प्रदान किया गया।तत्पश्चात सैन्य टोली ने सीधी पुलिस अधीक्षक महोदय के कार्यालय पहुंचकर सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान आपसी सहयोग और समन्वय पर चर्चा हुई।
