विद्युत पेंशनर्स समाज का क्षेत्रीय अधिवेशन संपन्न राजेंद्र भदौरिया मुख्य अतिथि रहे,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। मध्य प्रदेश विद्युत पेंशनर हित रक्षक संघ शाखा सीधी का क्षेत्रीय अधिवेशन एवं सम्मान समारोह मानस भवन में संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक सीधी के पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भदोरिया थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में कर्मचारी कांग्रेस प्रकोष्ठ के प्रांतीय उपाध्यक्ष गोविंद सिंह बघेल तथा वरिष्ठ पत्रकार सोमेश्वर सिंह रहे। कार्यक्रम का आयोजन भीमसेन सिंह, सुनील मिश्रा एवं रविनंदन पाण्डेय के सहयोग से किया गया। समारोह में विशेष आमंत्रित पदाधिकारियों में कार्यवाहक अध्यक्ष आरडी मिश्रा, प्रांतीय उपाध्यक्ष ए. के. अवस्थी, बी एल पटेल, भीमसेन सिंह, प्रांतीय संगठन मंत्री एस.एन. पटेल तथा श्रीराम पांडे, संगठन सचिव एस.के. सिंह एवं प्रांतीय प्रचार सचिव आर.बी. वैश्य उपस्थित रहे। इसके अलावा भोपाल, रायसेन, जबलपुर, कटनी, रीवा, सतना, मैहर, मऊगंज, शहडोल, अनूपपुर, उमरिया, छिंदवाड़ा सिंगरौली इत्यादि जिला शाखा के पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन सुनील मिश्रा ने किया। समारोह में लगभग एक सैकड़ा विद्युत पेंशनर्स जिन्होंने 70 वर्ष की आयु पूरी कर ली है को साल तथा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा संगठन के प्रांतीय पदाधिकारी ने प्रारंभ में झंडातोलन किया। कार्यक्रम में राज्य पेंशनर्स देवी चरण शर्मा, मटुकधारी सिंह, गोविंद सिंह तोमर, लालजी सिंह, ललन प्रसाद भट्ट, हीरा सिंह की भी गरिमामय में उपस्थिति रही। संगठन की ओर से प्रान्ताध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता ने चुरहट विधायक तथा पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया को संबोधित ज्ञापन वाचन करते हुए मांग की विद्युत पेंशनर को पेंशन की गारंटी दी जाए, पूर्व की तरह महंगाई भत्ते का भुगतान किया जाए। कार्यक्रम में राहुल भैया के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित मुख्य अतिथि राजेंद्र सिंह भदोरिया को ज्ञापन सौंपा गया। जिन्होंने पेंशनर्स को आस्वस्त किया कि उनका मांग पत्र आदरणीय राहुल भैया तक पहुंचा दिया जाएगा। श्री भदौरिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि सरकार को संवेदनशील होना चाहिए विद्युत पेशनर्स का भुगतान ट्रेजरी द्वारा किया जाना चाहिए। कार्यक्रम में लगभग साढ़े तीन सौ पेंशनर्स प्रतिनिधि शामिल थे। सभी को कार्यक्रम के बाद स्वरुचि भोज कराया गया। विद्युत पेंशनर्स हितरक्षक संघ शाखा सीधी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविनंदन पांडे, कोषाध्यक्ष वारिस अंसारी, सचिव पीएल गुप्ता कार्यवाहक अध्यक्ष जगत बहादुर सिंह शाहिद अध्यक्ष श्यामलाल पांडे ने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी अतिथियों, प्रतिनिधियों तथा पेंशनर्स के प्रति आभार व्यक्त किया।
