नारी शक्ति बंधन अधिनियम महिलाओं के सशक्तिकरण में होगा क्रांतिकारी कदम — सांसद डॉक्टर मिश्रा,
नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को लोकसभा, राज्यसभा में देगा विशिष्ट प्रतिनिधित्व — देव कुमार,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा स्थानीय साईं गार्डन में आयोजित नारी शक्ति वंदन अधिनियम कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव प्रसारण भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता एवं लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ राजेश मिश्रा की विशिष्ट उपस्थिति में सैकड़ो बहनों के साथ देखा और सुना गया। वर्चुअल रूप से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉक्टर राजेश मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश में महिलाओं के नेतृत्व विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक और क्रांतिकारी कदम है। यह कानून महिलाओं को नीति निर्माण एवं नेतृत्व में अधिक भागीदारी सुनिश्चित कर उस 50 प्रतिशत आबादी को सशक्त आवाज देता है, जिसे लंबे समय से अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया था। यह केवल एक विधायी सुधार नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन का मजबूत आधार है। सशक्त महिलाएं ही मजबूत संस्थानों, समावेशी शासन और एक प्रगतिशील भारत के निर्माण की धुरी बनेंगी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने वर्चुअल उद्बोधन के पश्चात कहा कि आने वाला नारी शक्ति अधिनियम महिलाओं को राज्यसभा एवं लोकसभा में स्थाई प्रतिनिधित्व प्रदान करेगा, जिससे देश की आधी आबादी के सर्वांगीण विकास का रास्ता प्रशस्त होगा। भारतीय जनता पार्टी नारी शक्ति बंधन अधिनियम का स्वागत करती है।
नारी सृष्टि का आधार है — इंद्र शरण
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्य समिति के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान ने वर्चुअल उद्बोधन के पश्चात कहा की नारी है तो सृष्टि है और सृष्टि का आधार ही नारी है। महिलाओं के सर्वांगीण विकास और उनके प्रतिनिधित्व के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिलाओं के प्रति उनके सम्मान को दर्शाता है। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं पार्षद पूनम सोनी ने सामग्र महिलाओं की ओर से नारी शक्ति बंधन अधिनियम लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित सभी सांसद एवं भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार ज्ञापित किया वहीं भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर मनीला सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाए जा रहे नारी शक्ति बंधन अधिनियम की सराहना करते हुए कृतज्ञता व्यक्त की। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, नगर पालिका पूर्व अध्यक्ष अंजू केसरी, सरस्वती बहेलिया ,अनीता चौरसिया ,रानी वर्मा, उषा गोपाल पटेल,भानु पाण्डेय ,प्रदीप शुक्ला, नीलम पाण्डेय, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, मुनिराज विश्वकर्मा, जगदंबा सोनी, निशा सिंह चौहान ,महिमा तिवारी ,संगीता सिंह , सुभा देवी कोल, अनीता गुप्ता, अरुणा सिंह गहरवार , कंचन केशरी ,मीना सिंह , पूजा तिवारी, ओमित सोनी, सुधा नामदेव, निर्मला नामदेव सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।
