प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण,

छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने देखा प्रधानमंत्री का संबोधन,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. प्रभाकर सिंह के निर्देशन में आयोजित हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ ने सहभागिता की। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिला नेतृत्व एवं सशक्तिकरण विषय पर संबोधन दिया गया, जिसे महाविद्यालय परिसर में विभिन्न विभागों में प्रसारित किया गया। निर्देशानुसार सभी विभागों में छात्र-छात्राओं को प्रसारण दिखाने की व्यवस्था की गई। साथ ही छात्रों के समूहों में संबंधित लिंक साझा किया गया, जिससे अधिक से अधिक विद्यार्थियों ने कार्यक्रम का अवलोकन किया। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं नेतृत्व से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर जानकारी दी गई, जिसे विद्यार्थियों ने रुचि के साथ देखा।
