प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस सीधी में अंबेडकर जयंती पर विशेष कार्यक्रम आयोजित,

छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने बाबा साहेब के विचारों को किया आत्मसात,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, संजय गांधी स्मृति शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सीधी में अंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रभारी प्राचार्य डॉ. के. एस. नेताम के निर्देशन में संपन्न हुआ, जिसमें छात्र-छात्राओं एवं महाविद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम की शुरुआत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने बाबा साहेब के जीवन, उनके संघर्ष एवं भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को स्मरण किया। महाविद्यालय के विभिन्न विभागों में संगोष्ठी एवं भाषण कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। वक्ताओं ने सामाजिक समानता, शिक्षा के महत्व एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्यार्थियों को बाबा साहेब के जीवन एवं उनके विचारों से अवगत कराने के उद्देश्य से वीडियो एवं प्रस्तुति का भी आयोजन किया गया, जिसे सभी ने ध्यानपूर्वक देखा। इससे विद्यार्थियों में संविधान, समानता एवं सामाजिक न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ी। कार्यक्रम में डॉ. आई.पी. प्रजापति (परीक्षा नियंत्रक, स्वशासी प्रकोष्ठ), डॉ. राममिलन प्रजापति, डॉ. दिवाकर सिंह, श्री सुरेन्द्र शुक्ला, डॉ. उमेश कुमार विश्वकर्मा, डॉ. गुलाम मोहइयुद्दीन, डॉ. राम सुरेश भारती, डॉ. पुष्पेंद्र कुमार शाह, डॉ. दिलीप सोनी, डॉ. उमाकांत साहू, श्री डी.के. मिश्रा, श्री मनोज प्रजापति, श्री रमेश शुक्ला सहित समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद साकेत द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को संविधान, समानता एवं सामाजिक न्याय के मूल्यों के प्रति जागरूक करना रहा, जिसे सभी प्रतिभागियों ने सराहा।
