नेबूहा, बरमानी, कपुरी कोठार व डोल में ग्रामीणों को मिल रही निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के नेबूहा, बरमानी, कपुरी कोठार एवं डोल में आज स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर ग्रामीणों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन शिविरों में ग्रामीणों को जांच, उपचार एवं आवश्यक परामर्श प्रदान किया जा रहा है। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने बरमानी पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति को समय पर बेहतर उपचार एवं जांच की सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि शिविरों में आने वाले सभी मरीजों को सुव्यवस्थित तरीके से सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। प्रशासन द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रकार के शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है।
