आदिवासी बस्ती में विशेष शिविर, एक ही स्थान पर मिली शासकीय सेवाएं,

29 नए आधार बने, 15 अपडेट, 18 समग्र ई-केवाईसी व 3 पेंशन आवेदन प्राप्त,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। कलेक्टर के निर्देशानुसार नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 12 स्थित आदिवासी बस्ती में विशेष शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान कुल 29 नए आधार कार्ड बनाए गए, जबकि 15 आधार कार्ड अपडेट किए गए। इसके साथ ही 18 समग्र आईडी की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूर्ण की गई तथा 3 सामाजिक सुरक्षा पेंशन के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर का उद्देश्य वंचित एवं जरूरतमंद वर्ग के लोगों तक शासकीय योजनाओं का लाभ सहज रूप से पहुंचाना रहा। इस पहल से स्थानीय नागरिकों को काफी राहत मिली और उन्होंने प्रशासन के इस प्रयास की सराहना की।
