oplus_2
oplus_2सोन घड़ियाल अभ्यारण्य ने की बड़ी कार्रवाई: मैहर जिले कुबरी घाट से 9 हाइवा जब्त, समाचार लिखे जाने तक कार्रवाई जारी
बीरबलभूमि समाचार शहडोल/सीधी। सोन घड़ियाल अभ्यारण्य (Son Gharial Sanctuary) के अधिकारियों ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ एक बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। मैहर जिले के कुबरी घाट के पास सोन नदी से अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन कर रहे 9 हाईवा वाहनों को टीम ने पकड़ लिया है। सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के अधिकारियों ने बड़ी कार्रवाई की है लम्बे समय से चल रहे मैहर जिले के रामनगर थाना के कुबरी, बूढाबाऊर चरकी घाट सहित दर्जनों स्थानों से रेत उत्खनन परिवहन करने की शिकायत मिलने के अलावा शहडोल जिले के सुखाड़ गोपालपुर के पास सोन नदी से रेत उत्खनन कर परिवहन की शिकायते मिल रही थी जिसको लेकर सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के अधिकारियों ने पुलिस व वन विभाग की टीम बनाकर धरपकड़ की रणनीति तैयार की और शनिवार को रात में टीमों को उत्खनन क्षेत्र में भेजकर पकड़ने के निर्देश जारी किए सभी टीमें रेत माफियाओं को बेनकाब करने में जुट गई थी लेकिन प्रशासन के एलर्ट होने की भनक माफियाओं को हो गई जिसके कारण शहडोल जिले के माफियाओ पर नकेल नहीं कसा जा सका है माफियाओं ने अपने अपने वाहनों को उत्खनन क्षेत्र से निकाल कर भाग गए लेकिन मैहर जिले के कुबरी गांव में रेत उत्खनन कर रहे माफियाओं को टीम के सक्रिय होने की भनक जब तक में लगी तब तक में टीम उत्खनन क्षेत्र को घेर लिया था टीम जब धरपकड़ करना शुरू किया तो पूरी सोन नदी में वाहनों के भगदड़ की गड़गड़ाहट गूंजने लगी, माफियाओं ने अधिक तर वाहनो को लेकर भागने में कामयाब हो गए,कुबरी घाट में लगे केवल नौ वाहन सोन घड़ियाल अभ्यारण्य टीम के हाथ लग सके हैं जिन्हे पकड़कर सीधी ले आया या गया है जहां कार्यवाही की जा रही है । मामले के सम्बन्ध में सोन घड़ियाल अभ्यारण्य के एस डी ओ से जानने का प्रयास किया तो उन्होंने नौ वाहन पकड़े जाने की पुष्टि तो किये पर विवरण उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर मामले को उलझा दिया है।प्रतिबंधित क्षेत्र में बेखौफ चल रहा था रेत का अवैध कारोबार
सोन नदी का यह क्षेत्र घड़ियालों के संरक्षण के लिए संरक्षित है, जहाँ रेत उत्खनन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। मुखबिर की सूचना पर वन विभाग और सोन घड़ियाल अभ्यारण्य की टीम ने संयुक्त रूप से रात के समय दबिश दी। इस कार्रवाई में रेत माफिया के 9 हाइवा वाहन पकड़े गए हैं, जो नदी से रेत भरकर ले जा रहे थे।
सभी वाहन जब्त कर सीधी ले जाए गए
अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए रेत से भरे सभी 9 वाहनों को कब्जे में ले लिया है और उन्हें आवश्यक कार्यवाही के लिए सीधी जिले (शिकारगंज) ले जाया गया है। इस कार्रवाई के बाद से क्षेत्र के रेत माफियाओं में हड़कंप मच गया है।
पूर्व में भी हो चुके हैं हमले
सोन घड़ियाल क्षेत्र में माफिया इतने बेखौफ हैं कि पूर्व में भी कार्रवाई करने गई टीम पर माफियाओं द्वारा जानलेवा हमले किए जा चुके हैं। बावजूद इसके, विभाग की टीम ने सोन नदी को रेत माफिया के चंगुल से बचाने के लिए यह बड़ी कार्रवाई की है।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र में अवैध उत्खनन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रतिबंधित क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए टीम लगातार गश्त कर रही है और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
