नेशनल लोक अदालत को लेकर जिला विधिक प्राधिकरण की बैठक आयोजित,
मोटर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारी एवं बीमा कंपनी के अधिक्वक्तागण के साथ बैठक आयोजित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागलाल दिनकर के मार्गदर्शन में वर्ष की दूसरी नेशनल लोक अदालत 09 मई 2026 का आयोजन जिला न्यायालय सीधी तथा सिविल न्यायालय चुरहट, रामपुर नैकिन एवं मझौली में किया जायेगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा अध्यक्ष प्रयाग लाल दिनकर तथा विशेष न्यायाधीश/प्रभारी अधिकारी नेशनल लोक अदालत यतीन्द्र कुमार गुरू की अध्यक्षता में नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु समस्त मोटर दावा अधिकरण के पीठासीन अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिक्वक्तागण व आवेदक अधिवक्तागण के साथ शनिवार दिनांक 18.04.2026 को ए.डी.आर. भवन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्ष द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी संबंधित पीठासीन अधिकारीगण एवं बीमा कंपनी के अधिक्वक्तागण व आवेदक अधिवक्तागण आपसी समन्वय एवं सक्रिय सहभागिता के साथ कार्य करते हुए अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हित करें तथा पक्षकारों को नेशनल लोक अदालत के लाभों के संबंध में जागरूक करें, जिससे सहमति के आधार पर त्वरित, सरल एवं सुलभ न्याय सुनिश्चित किया जा सके। उक्त बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह, द्वितीय जिला न्यायाधीश मनीष कुमार श्रीवास्तव, प्रथम जिला न्यायाधीश राकेश कुमार सोनी, तृतीय जिला न्यायाधाीश रवीन्द्र कुमार शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुकेश कुमार शिवहरे, जिला विधिक सहायता अधिकारी मनीष कौशिक, बीमा कंपनी के अधिवक्तागण श्री राजेन्द्र सिंह परिहार, यज्ञ प्रताप सिंह, परमसुख शुक्ला, सूर्यकान्त पाण्डेय, उत्तम सिंह चौहान उपस्थित रहे। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री दिनकर ने अपील की है कि आगामी दिनांक 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत में बिजली कंपनी द्वारा राशि में विशेष छूट प्रदान की गई है जिसके लिए आमजन को सूचित कर अपने विद्युत से संबंधित प्रकरण का निराकरण कराये एवं शासन की योजनाओं का लाभ लें।
