भारतीय जनता पार्टी की महिला आक्रोश प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित
बीरबल भूमि समाचार सीधी। लोकसभा में नारी शक्ति बंदन अधिनियम के गिरने से भारत की आधी आबादी न केवल दुखी है बल्कि अत्यधिक आक्रोशित है। कांग्रेस, डीएमके और उनके सहयोगियों के इस महिला विरोधी गठबंधन ने, न केवल एक विधेयक को रोका बल्कि करोड़ों महिलाओं के अधिकारों और भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है और विडंबना इस बात की है कि इस पर समूचा विपक्ष मेज थपथपा कर जश्न मनाता रहा। विपक्ष का जश्न, हर महिला का अपमान है। उक्त आशय के उद्गार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महिला आक्रोश प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद एवं सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने, भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थ के कारण विपक्ष ने, एंटी वूमेन एलायंस ने रोक दिया। राहुल गांधी और उनके एंटी वूमेन एलायंस ने एक बार फिर दिखा दिया कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण केवल चुनावी नारा है, वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं। कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने वाला रहा है। कांग्रेस ने शाहबानो प्रकरण, ट्रिपल तलाक और अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं के अधिकार का विरोध किया था। हर महिला हितैषी कदम पर कांग्रेस ने चुना विरोध का रास्ता विधायक श्रीमती रीती पाठक ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और एंटी वूमेन एलायंस ने महिलाओं के राजनीतिक अधिकारों पर दशको से संसद में उनकी आकांक्षाओं को कुचलते हुए उनके हितों का दमन किया है। कांग्रेस की मानसिकता अत्यंत घटिया और निकृष्ट है। कांग्रेस ने हर उस महिला का अपमान किया है,जो वर्षों से अपने अधिकार का इंतजार करती रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को स्वाभिमानी बनाने के लिए सैकड़ो योजनाएं धरातल पर कार्य कर रही है किंतु कांग्रेस ने हर उस योजना का विरोध किया, जिसमें महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही गई थी।
विधायक श्रीमती रीती पाठक ने प्रियंका गांधी वाड्रा पर प्रहार करते हुए कहा कि वाड्रा द्वारा महिलाओं के लिए “इस्तेमाल” जैसा शब्द का उपयोग करना भारत के सांस्कृतिक भावना के विरुद्ध है। हमने महिला को दुर्गा, काली, सरस्वती और लक्ष्मी का स्वरूप मानकर हमेशा पूजा है। महिलाओं की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी को रोकने की सोची समझी रणनीति एंटी वूमेन एलायंस ने अपनाऐ है जिस देश की जनता विशेष रूप से मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए मोदी सरकार कृत संकल्पित
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने महिला जन आक्रोश प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृत संकल्पित है। आने वाले समय में हम महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण का मार्ग प्रशांत करेंगे और एंटी वूमेन गठबंधन को आईना दिखाने का कार्य आगे आने वाले चुनाव में देश की नारी शक्ति अवश्य करेगी।
सीधी के सर्वांगीण विकास पर हो रहा फोकस
सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक ने पत्रकारों द्वारा लोकल मुद्दों के जवाब में विधायक श्रीमती रीती पाठक ने उपभोक्ताओं एवं शादी विवाह वाले घरों के लिए घरेलू गैस में हो रही परेशानी के संबंध में मौके पर कलेक्टर को निर्देशित किया वही अपनी उपलब्धियां गोपाल दास बांध, गोरियारा बांध, सड़के आदि के सौंदरीकरण एवं अतिक्रमण की भी चर्चा की। पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे और आभार प्रदर्शन अभियान की संयोजक मनीला सिंह चौहान ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम सोनी, जिला उपाध्यक्ष विश्व बंधुधर द्विवेदी, जिला महामंत्री अनिल पाण्डेय, मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
