विजय सिंह जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति के सदस्य नियुक्त,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। सांदीपनि विद्यालय, पीएलम श्री विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय मॉडल स्कूलों एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मॉनिटरिंग और उनके सुचारु संचालन के लिए गठित जिला स्तरीय मॉनिटरिंग समिति में एडवोकेट विजय कुमार सिंह ज को सदस्य नियुक्त किया गया है। सांदीपनि विद्यालयों की मॉनिटरिंग एवं कार्य योजना के निर्धारण हेतु जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में समिति गठित की गई है। उक्त समिति पी.एम.श्री. विद्यालय, उत्कृष्ट विद्यालय, मॉडल स्कूल एवं अन्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की मॉनिटरिंग एवं कार्य योजना का कार्य भी करेगी। उक्त समिति में माननीय स्कूल शिक्षा मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह जी द्वारा श्री विजय सिंह जी परिहार की नियुक्ति किए जाने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं तथा मान. स्कूल शिक्षा मंत्री जी का आभार। उल्लेखनीय है कि श्र विजय सिंह जी मध्यप्रदेश शिक्षक संघ के प्रदेशाध्यक्ष, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख व क्षेत्र प्रमुख सहित अन्य विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। आप राष्ट्रीय शिक्षक कल्यण प्रतिष्ठान मध्यप्रदेश के सदस्य भी रह चुके हैं और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार चयन समिति में शिक्षाविद के रूप में भी रहे हैं। श्र सिंह स्कूल शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं देने के उपरांत वर्तमान में अधिवक्ता के रूप में कार्य कर रहे हैं। आप वर्तमान में विद्या भारती के जिला सचिव के दायित्व का निर्वहन भी कर रहे हैं, आपके मार्गदर्शन में इस वर्ष सीधी जिले के सरस्वती शिशु मंदिरों के अनेकों भैया बहन प्रदेश व जिला स्तरीय मेरिट सूची में अपना स्थान बनाने में सफल रहे हैं। आपकी इस नियुक्ति से निश्चित ही सीधी जिले की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार होगा। आपको एक बार पुन: बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभ कामनाएँ।
