प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना शिविर आयोजित, 80 प्रतिभागियों ने लिया लाभ,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिला प्रशासन सीधी एवं मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में विकासखंड सीधी एवं सिहावल में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेजोंकृआधार कार्ड, बैंक खाता एवं श्रम कार्डकृके संबंध में मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही योजना के लाभ, पात्रता एवं पंजीयन प्रक्रिया को सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़ सकें।कार्यक्रम में कुल 80 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें से 28 प्रतिभागियों का प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में पंजीयन किया गया तथा 16 महिलाओं के श्रम कार्ड बनाए गए। यह योजना विशेष रूप से उन हितग्राहियों के लिए है जिनकी मासिक आय 15,000 रुपये से कम है। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी रही।कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला स्तर से श्री अजय सिंह (जिला प्रबंधक), श्री अशोक पाण्डेय (विकासखंड प्रबंधक), श्री मनोज मिश्रा, श्री प्रशांत सिंह, श्री रणजीत सिंह एवं श्री अमरनाथ यादव तथा विकासखंड सिहावल से श्री विनोद कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा एकीकृत कृषि संकुल से जुड़े सीआरपी, बैंक सखी, कृषि सखी एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग दिया। शिविर में सीएससी सेंटर से श्री दीपक मिश्रा एवं श्री अतुल तिवारी द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन कर उन्हें तत्काल प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए गए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने योजना का लाभ उठाते हुए सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
#Sidhi #JansamparkMP
Jansampark Madhya Pradesh
CM Madhya Pradesh
