सेमरिया में अमर क्रिकेट कप टी-20 टूर्नामेंट का भव्य फाइनल, विधायक रीति पाठक रहीं मुख्य अतिथि,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। सेमरिया में आयोजित अमर क्रिकेट कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला आज उत्साह और रोमांच के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर सीधी विधायक श्रीमती रीति पाठक मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सम्मिलित हुईं। फाइनल मैच देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी, खिलाड़ी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे, जिससे पूरे सेमरिया क्षेत्र में खेल उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। मुख्य अतिथि विधायक रीति पाठक ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि “ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के खेल आयोजनों से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है। खेल न केवल शारीरिक विकास करता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व के गुण भी विकसित करता है।” उन्होंने आयोजकों को सफल टूर्नामेंट के लिए बधाई देते हुए भविष्य में ऐसे आयोजनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। फाइनल मुकाबले के समापन पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, चेक एवं अन्य पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार वितरण के दौरान खिलाड़ियों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरस्वती बहेलिया जी, श्री विश्वबंधु धर द्विवेदी जी, श्री राजेश द्विवेदी जी, श्री संतोष पाण्डेय जी, सरपंच श्री सुरेश पाण्डेय जी, श्रीमती निशा पाण्डेय जी, श्री संतोष द्विवेदी जी, श्री पुष्पराज सिंह जी, श्री प्रदीप शर्मा जी (राजा भईया), श्री विधिपूजन द्विवेदी जी, श्री संजय पाण्डेय जी, श्री प्राणनाथ शुक्ला जी, के.के. गुप्ता जी, श्री रामसजीवन गुप्ता जी, श्री मुकेश पाण्डेय जी, श्री प्रयास उपाध्याय जी, श्री विकास शुक्ला, श्री राजीव तिवारी जी सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि अमर क्रिकेट कप का उद्देश्य ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को नशे व नकारात्मक गतिविधियों से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करना है। फाइनल मुकाबले के साथ ही टूर्नामेंट का समापन हुआ, लेकिन सेमरिया क्षेत्र में खेल के प्रति जोश और उत्साह लंबे समय तक बना रहेगा।
