सीधी जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं का जायजा, सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने दिए सख्त निर्देश,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। सीधी संसदीय क्षेत्र के सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने आज जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, मरीजों को मिल रही उपचार सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान सांसद ने अस्पताल में स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को बेहतर सुविधा मिलना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि जिला चिकित्सालय आम जनता के लिए सबसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य केंद्र होता है, इसलिए यहां की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से भी बातचीत कर सुविधाओं की जानकारी ली और समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र त्रिपाठी, श्री मनोज सिंह, श्री अमित प्रधान सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
