शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतुलखी की छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पतुलखी की छात्राओं द्वारा एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को पाठ्यक्रमीय अध्ययन के साथ-साथ ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक स्थलों की प्रत्यक्ष जानकारी प्रदान करना था, जिससे उनके व्यवहारिक ज्ञान में वृद्धि हो सके। शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्राओं ने शिवमंदिर चन्द्ररेह, भंवरसेन शिवमंदिर बढ़ौरा तथा मेघदूत पार्क, सीधी का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान संबंधित स्थलों के ऐतिहासिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं में सीखने की रुचि बढ़ती है तथा उनका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय के प्राचार्य ओ.पी. पाठक द्वारा छात्राओं को भ्रमण के लिए रवाना किया गया। भ्रमण के दौरान शिक्षक बी.एल. सिंह, आर.बी. अंसारी, श्रवण तिवारी, अरुण दुबे, एस.बी. सिंह, आशीष, रागिनी, आकाश एवं इंद्रूदेवी उपस्थित रहीं और उन्होंने छात्राओं का मार्गदर्शन किया। छात्राओं ने इस शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक, रोचक एवं प्रेरणादायक बताया।
