जन-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एकजुट हों आदिवासी भाई: कमलेश डोडियार,
बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। 26 जनवरी 2026 – भारत आदिवासी पार्टी के कार्यक्रम में रतलाम के विधायक कमलेश डोडियार ने आदिवासी भाइयों से जन-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमें शासन के न्याय के खिलाफ मजबूती से लड़ने के लिए एक रहना होगा।
इस अवसर पर भारत आदिवासी पार्टी की लाल बहादुर नेटी, माउजर खान, पुरुषोत्तम मरावी, रोशन सिंह सहित 300 आदिवासी सम्मेलन में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में आदिवासी भाइयों ने एकजुट होकर जन-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए संकल्प लिया।
