गणतंत्र दिवस पर मॉडल स्कूल खड़हुली का रहा दबदबा, मिला दूसरा स्थान,
बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। 26 जनवरी 2026 – गणतंत्र दिवस के अवसर पर मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खड़हुली, ब्यौहारी के छात्रों ने शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय ब्यौहारी के स्टेडियम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के छात्रों ने प्राचार्य और सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती शशि तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में योगा पिरामिंड के माध्यम से देश की एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। डॉ रवि द्विवेदी के निर्देशन में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों और छात्रों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से देशभक्ति का उत्सव मनाया। विद्यालय के इस प्रदर्शन से छात्रों में उत्साह और आत्मविश्वास बढ़ा है।
