एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के तहत समूहों को किया गया जागरूक।
न्यूट्रीशन इंटरनेशनल के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम।
बीरबल भूमि ब्यौहारी (प्रतिनिधि)। शहडोल सम्भाग के ब्यौहारी के जनपद पंचायत के सभागार में न्यूट्रीशन इंटरनेशनल, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें माध्यन भोजन के समूह संचालकों, रसोईया को फोर्टीफाइड चावल एवं नमक के उपयोग के बारे जागरूक किया गया बताया गया कि शा. उचित मूल्य दुकानों से मिल रहा है पोषण युक्त चावल और नमक ।
जिले की सभी शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन प्राप्त हितग्राहियों को सूचित किया जाता है की वर्तमान में शासन द्वारा फोर्टीफाइड चावल (आयरन, विटामिन B-12 एवं फोलिक एसिड युक्त) एवं“वन्या प्लस”डबल फोर्टीफाइड नमक (आयोडिन एवं आयरन युक्त) का वितरण किया जा रहा है। जिसके सेवन से खून की कमी (एनीमिया) दूर होती है।फोर्टीफाइड चावल जनवरी 2023 से मध्य प्रदेश के सभी जिलों में वितरित किया जा रहा है चावल को फोर्टीफाइड करने के लिए सामान्य चावल में आयरन विटामिन बी 12 फोलिक एसिड से युक्त फोर्टीफाइड चावल के दाने एक प्रतिशत की मात्रा 100 किलोग्राम सामान्य चावल में 1 किलोग्राम फोर्टीफाइड चावल के दाने मिलाये जाते हैं फोर्टीफाइड चावल के दाने सामान्य चावल की तरफ दिखते हैं फोर्टीफाइड चावल के दाने पकाते या धोते समय अलग-अलग दिखे तो चावलों को अलग ना करें और इनका सामान्य चावल की तरह सेवन करें कृपया ध्यान रखें यह प्लास्टिक चावल नहीं है बल्कि पोषण युक्त चावल है अतः भ्रामक जानकारी से बचें इसी प्रकार आयोडीन एवं आयरन युक्त फोर्टीफाइड नमक वन्या प्लस नाम से मध्य प्रदेश के 20 जिलों आदिवासी बाहुल्य की शासकीय उचित मूल्य दुकानों में ₹1 प्रति किलो की दर से प्रदान किया जा रहा है आम जनों में यह भ्रम है कि उक्त डबल फोर्टीफाइड नमक में कले बारीक कण मिलाये गए हैं जो वास्तविकता में आयरन लौह तत्व के कण हैं इसके सेवन से खून की कमी दूर होती है फिर भी अगर आप कोई भी अन्य सवाल यह जानकारी चाहिए तो गांव के कंट्रोल दुकानदार से संपर्क करें।
उक्त कार्यक्रम में न्यूट्रीशन इंटरनेशनल के संभागीय समन्वयक पवन मुदगल ,श्रीमती आभा खरे मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम जिला नोडल अधिकारी ,यूएस पेंड्रो खंड पंचायत अधिकारी, मनोज केशरवानी समन्वयक जनपद शिक्षा केन्द्र ब्योहारी, शिवबहादुर सिंह एमडीएम प्रभारी प्रभारी जनपद शिक्षा केन्द्र ब्योहारी, अंकुश दासवानी एमडीएम प्रभारी जनपद पंचायत ब्यौहारी उपस्थित थे ।

