स्टार्टअप्स को मिल रही आर्थिक सहायता, 11-12 जनवरी को होगा स्टार्टअप समिट,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मध्यप्रदेश शासन के सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग द्वारा 24 फरवरी 2025 के बाद स्थापित पात्र स्टार्टअप्स को मध्यप्रदेश स्टार्टअप नीति 2025 के अंतर्गत 10 हजार रुपये प्रतिमाह की दर से 12 माह तक आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के अंतर्गत पात्र स्टार्टअप्स को बैंक से ऋण प्राप्त करने पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान तथा परियोजना लागत का 15 प्रतिशत अधिकतम 15 लाख रुपये तक की सहायता भी दी जा रही है। उक्त योजनाओं का लाभ लेने हेतु इच्छुक स्टार्टअप्स जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सिंगरौली रोड डेनीहा गुलाब टावर सीधी में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए विकास मिश्रा सहायक प्रबंधक मोबाइल नंबर 7509783204 से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा 11 एवं 12 जनवरी 2026 को रवींद्र भवन भोपाल में मध्यप्रदेश स्टार्टअप समिट एवं इकोसिस्टम अवार्ड 2026 का आयोजन किया जा रहा है। उक्त सहायता एवं कार्यक्रम में सहभागिता के लिए इच्छुक स्टार्टअप्स स्टार्टअप पोर्टल पर आवेदन कर पंजीयन कर सकते हैं।
