मेडिकल बोर्ड की बैठक अब प्रत्येक गुरुवार को आयोजित होगी,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। अब जिला मेडिकल बोर्ड की बैठक प्रत्येक मंगलवार के स्थान पर प्रत्येक गुरुवार को जिला चिकित्सालय सीधी में आयोजित की जाएगी। यह निर्णय जिले में प्रशासनिक एवं कार्यगत समन्वय को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। आगामी अवधि से मेडिकल बोर्ड की सभी बैठकें निर्धारित दिन गुरुवार को जिला चिकित्सालय परिसर में संपन्न होंगी। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के प्रबंध संचालक द्वारा साप्ताहिक बैठक आयोजित की जाती है। मेडिकल बोर्ड की बैठक के कारण सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक कई बार एनएचएम की बैठक में उपस्थित नहीं हो पाते थे, जिस पर प्रबंध संचालक द्वारा नाराजगी व्यक्त की जाती थी। इसी कारण बैठक के दिन में परिवर्तन का निर्णय लिया गया है।
