हाई कोर्ट का बड़ा फैसला कांग्रेस विधायक को अपराधिक प्रकरण छुपाना पड़ा महंगा हाई कोर्ट ने चुनाव किया निरस्त, निकटतम उम्मीदवार को बना दिया विधायक,

मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा का मामला,
श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया गया है,
बीरबल भूमि समाचार भोपाल। विधानसभा चुनाव से संबंधित एक केस में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला सामने आया है। एक कांग्रेस विधायक का चुनाव निरस्त कर दिया गया है। श्योपुर जिले के विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त किया गया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने यह फैसला सुनाया है। इसी के साथ कोर्ट ने विजयपुर से मुकेश मल्होत्रा से चुनाव हारे बीजेपी के पूर्व मंत्री रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया है। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद विधायक मुकेश मल्होत्रा ने सुप्रीम कोर्ट में अपील करने की बात कही है। कांग्रेस ने भी हाईकोर्ट के इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने की बात कही है।
रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया,
कोर्ट ने रामनिवास रावत को mla घोषित कर दिया है। विजयपुर के उपचुनाव में मुकेश मल्होत्रा, तत्कालीन वन मंत्री रामनिवास रावत को चुनाव हराकर विधायक बने थे। उन्हें कोर्ट ने नामांकन के दौरान अपराधिक जानकारी छुपाने के मामले में दोषी माना। एमपी हाईकोर्ट के जस्टिस जीएस अहलूवालिया की एकलपीठ ने चुनाव याचिका क्रमांक 24/2024 पर यह फैसला सुनाया। उन्होंने कहा कि मुकेश मल्होत्रा ने फॉर्म-26 के शपथपत्र में लंबित आपराधिक मामलों में आरोप तय होने की जानकारी छिपाई और गलत घोषणा की कि आरोप तय नहीं हुए हैं। कोर्ट ने इसे मतदाताओं से महत्वपूर्ण जानकारी छिपाना माना। इसी के साथ कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा का चुनाव निरस्त कर दिया।
