महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया का 7 अप्रैल को सीधी आगमन
बीरबल भूमि समाचार सीधी।
महिला कांग्रेस सेवादल की प्रदेश अध्यक्ष संगीता कांकरिया का 7 अप्रैल को सीधी आगमन प्रस्तावित है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 10:00 बजे जवाहर कांग्रेस भवन पहुंचेंगी, जहां सेवा दल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की जाएगी।
बैठक में संगीता कांकरिया पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संगठन की वर्तमान स्थिति, मजबूती एवं विस्तार को लेकर मार्गदर्शन देंगी। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक सक्रियता बढ़ाने और जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
इस दौरान जिला एवं ब्लॉक स्तर के सेवा दल पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं अन्य संबंधित कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक का उद्देश्य संगठन को मजबूत बनाना, नए सदस्यों को जोड़ना और आगामी राजनीतिक एवं सामाजिक गतिविधियों के लिए रणनीति तैयार करना है।
कार्यक्रम को लेकर स्थानीय कांग्रेस एवं सेवा दल कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति की संभावना जताई जा रही है।

