सेमरिया में बृहद सामाजिक सद्भाव बैठक सम्पन्न, एकता और भाईचारे का दिया संदेश,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। सेमरिया खंड में रविवार, दिनांक 05 अप्रैल 2026 को बृहद स्तर पर सामाजिक सद्भाव बैठक का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन सक्रिय समाजसेवी संदीप कुमार मिश्रा द्वारा किया गया, कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज में आपसी एकरूपता, भाईचारा एवं सामाजिक दूरी की भावना को समाप्त कर सभी वर्गों के बीच समरसता स्थापित करना था। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि समाज की मजबूती आपसी सहयोग, सम्मान और एकजुटता से ही संभव है, इसलिए सभी को मिलकर सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देना चाहिए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विभाग कार्यवाह श्री अंजनी पांडेय जी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सामाजिक एकता, सहयोग और नैतिक मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला तथा समाज को संगठित रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों और लगभग 15 अलग-अलग जातियों के 52 लोगों की सहभागिता रही, जो सामाजिक एकता का जीवंत उदाहरण प्रस्तुत करती है। प्रमुख रूप से रामप्रताप बैगा, आशीष केसरी, अमोल सिंह, विकास नारायण तिवारी, रामसजीवन गुप्ता, विजय गुप्ता, रामजी गुप्ता अभिषेक मिश्रा, प्रिंस मिश्रा, राजबहादुर जायसवाल, विश्वजीत विश्वकर्मा, मनीष मिश्रा, संदीप त्रिपाठी, शिवम, विनोद गुप्ता, वीरू सिंह गोंड ,राजबहादुर नापित, जगत बहादुर सिंह, आदर्श गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
