जो घर से बाहर उसके खिलाफ भी दर्ज हुई एफआईआर -परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग, घटना के समय की सीसीटीवी फुटेज की जांच करायें पुलिस -भीम आर्मी,
बीरबलभूमि समाचार ब्यौहारी। नगर परिषद के अंतर्गत वार्ड नंबर 11 में नीरज कोरी पिता शिव शंकर कोरी की हार्ट अटैक से मृत्यु सिविल अस्पताल में हो गई परि जनों ने आरोप लगाया है जब अस्पताल में मरीज को लेकर की पहुंचे तो डॉक्टर उपस्थित नहीं थे स्ट्रेचर सही व्यवस्था न हो के कारण परिजन आक्रोशित हो गए तेज आवाज में बात करने लगे जिससे पूरा अस्पताल स्टाफ आ गया और पुलिस को बुला लिया गया पुलिस में सूचना देकर एफ आई आर दर्ज करा दी जबकि हकीकत यह है कि डॉक्टर नागेन्द्र कुशवाहा से कोई मारपीट नहीं की गई स्ट्रेचर ले जाने के दौरान कांच फूट गया क्योंकि जब यहां दवाई नहीं हो रही थी तो परिजन रीवा ले जा रहे थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा रोका जा रहा था रोकने के दौरान कांच टूट गया अस्पताल परिसर का एक कांच पहले से ही टूटा हुआ था विश्व सूत्रों से जानकारी मिली कि घटना के समय कैलाश कोरी मृतक का बड़ा भाई कुआं में था जो कि सतना जिले में आता है और घटना के अगले दिन आया इसी तरह से मृतक के पिता शिव शंकर भी लड़ाई झगड़े में शामिल नहीं थे उनके ऊपर भी फर्जी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है जो पूरी तरह से गलत है आज मृतक के घर पहुंच कर भीम आर्मी द्वारा शोक श्रद्धांजलि अर्पित की गई भीम आर्मी के ब्लॉक संयोजक कमलेश साहू ने मांग की है कि जब तक घटना का सीसीटीवी फुटेज जब मरीज को ले जाया गया और जब तक मरीज अस्पताल में था इस दौरान निष्पक्ष ढंग से जांच की जाए की किसकी लापरवाही है डॉक्टर से मारपीट हुई है यह पूरी रिपोर्ट ही फर्जी है तब तक किसी की गिरफ्तारी न की जाए यदि गिरफ्तारी की जाती है तो भीम आर्मी उग्र आंदोलन करेगी मृतक की बहन पुष्पा कोरी ने भी मांग की है कि डॉक्टर ने मारपीट की दर्ज कराई है तो उसके चोट कहां है दिखाया जाए एवं सीसीटीवी फुटेज दिखाया जाए कि कहां पर संकर्षण कोरी और पुष्पा कोरी मार रहे हैं हमारे परिजनों द्वारा किसी के द्वारा डॉक्टर से मारपीट नहीं की गई है हो सकता है किसी अन्य व्यक्ति के द्वारा मारपीट की गई हो तो हमारी जिम्मेदारी नहीं है क्योंकि नीरज के बहुत चाहने वाले दोस्त थे हो सकता है किसी ने भीड़ का फायदा उठाकर कोई गलत हरकत की हो जिसके लिए हम जिम्मेदार नहीं है मृतक के पिता की तरफ कैलाश के खिलाफ रिपोर्ट रद्द किए जाने का आवेदन भी थाना प्रभारी को दिनांक 5 जनवरी को दिया गया है मृतक के परिजनों ने मुख्यमंत्री कमिश्नर एवं पुलिस अधीक्षक से घटना की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।
इनका कहना है।
पुलिस द्वारा जो रिपोर्ट दर्ज की गई है डॉक्टर्स के आवेदन पर की गई है और उनके द्वारा जो वीडियो दिखाया गया है उसके आधार पर दर्ज की गई जहां तक कैलाश कोरी की उपस्थित का सवाल है उसकी हम सीडीआर से जांच करा लेंगे कि वह घटना में था या नहीं। पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदना है पुलिस कोई भी काम पूरी निष्पक्षता के साथ करेगी जब तक पूरी तरह से जांच नहीं हो जाती तब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं होगी । ऋषभ छारी प्रशिक्षु डीएसपी थाना प्रभारी ब्यौहारी-।
