महिला आरक्षण पर हो गए ढेर, जो बनते थे बब्बर शेर — निशांत
भाजपा युवा मोर्चा ने फूंका राहुल गांधी का पुतला
बीरबल भूमि समाचार सीधी।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने नारी शक्ति बंदन के असफल होने पर इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का स्थानीय पीएम श्री संजय गांधी महाविद्यालय तिराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा की अगुवाई में पुतला दहन कर समूचे इंडी गठबंधन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया।
पुतला दहन के पश्चात मीडिया से रूबरू होते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह ने कहा कि नारी शक्ति बंदन अधिनियम का विरोध करके कांग्रेस, डीएमके, समाजवादी और पूरे इंडी गठबंधन ने महिला विरोधी कार्य किया है, जिसके लिए भारत की युवा महिला पीढ़ी, कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। कांग्रेस का हाथ नारी शक्ति के खिलाफ, जनता नहीं करेगी कभी माफ। इसके लिए समूचे इंडी गठबंधन को भारी कीमत चुकानी होगी।
युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निशांत मिश्रा कंपू ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने के कारण, यह पारित नहीं हो सका, जिससे छुव्ध होकर समूची युवा करुणाई नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का, मुर्दाबाद के साथ पुतला दहन किया है। जो कभी अपने को बब्बर शेर कहते हैं, वे महिला आरक्षण में ढ़ेर हो गए। जिससे समूचा युवा दुखी है और आक्रोशित भी।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पालिका परिषद की पूर्व अध्यक्ष अंजू केसरी, डॉक्टर देवेंद्र त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष शिवदान साकेत, अमलेश्वर चतुर्वेदी, पार्षद पूनम सोनी, पूर्व अध्यक्ष जन भागीदारी समिति नीलम पांडेय, उमाशंकर यादव, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे, सुनीता रानी वर्मा, एड पंकज पाण्डेय, नीरज मिश्रा, सोशल मीडिया संभागीय सह प्रभारी जितेंद्र तिवारी, विभा शर्मा, बृजेश सिंह चौहान, जगदंबा सोनी, अन्नू पाण्डेय, निशा सिंह चौहान, जितेंद्र सिंह परिहार, रुचि सिंह, कंचन केसरी, संगीता सिंह, विक्रमादित्य मिश्रा, सौरभ द्विवेदी, कृष्णा तिवारी, चंद्रदेव चतुर्वेदी, प्रदीप शुक्ला सहित नगर की गणमान्य महिलाएं एवं युवा शामिल रहे।
