एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का आयोजन 30 अप्रैल को,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को एक ही स्थान पर रोजगार एवं स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र सीधी के संयुक्त तत्वावधान में 30 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय ‘युवा संगम’ रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेला आयोजित किया जाएगा। यह मेला शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रामपुर नैकिन परिसर में प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा। मेले में देश, प्रदेश एवं स्थानीय स्तर की निजी कंपनियों के साथ-साथ स्व-रोजगार से जुड़े विभागों के स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले में 5वीं, 8वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, आईटीआई, डिप्लोमा एवं बीई/बी-टेक (विशेषकर मैकेनिकल इंजीनियरिंग) योग्यता वाले अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। रोजगार मेले में ग्लोबल मैनपावर सर्विसेज, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस प्रा. लि., हाइटेक गियर प्रा. लि., सिनसुजा माइक्रो क्रेडिट प्रा. लि., के.के. इंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो प्रा. लि., आदित्य बिरला (पुणे), प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. (रीवा/सतना), सीआईआईएमसीसी इंदौर, एससीएन ग्लोबल प्रा. लि., एसआईएस सिक्योरिटी सर्विसेज (सिंगरौली) सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। चयनित अभ्यर्थियों के लिए जॉब लोकेशन सीधी, रीवा, सतना, जबलपुर, इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा अहमदाबाद, गुरुग्राम, दिल्ली, औरंगाबाद, भिवाड़ी, पुणे एवं बेंगलुरु जैसे शहरों में उपलब्ध होंगे। जिला रोजगार अधिकारी ने सभी इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाए।
