प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना अंतर्गत शिविर आयोजित, 100 प्रतिभागियों ने लिया लाभ,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिला प्रशासन सीधी एवं मध्यप्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला सीधी के संयुक्त तत्वावधान में तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह सोलंकी के निर्देशन में विकासखंड कुसमी अंतर्गत ग्राम पंचायत जूरी में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के तहत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुषों को योजना की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, बैंक खाता एवं श्रम कार्ड से संबंधित जानकारी दी गई। साथ ही योजना के लाभ, पात्रता एवं पंजीयन प्रक्रिया को सरल एवं सहज तरीके से समझाया गया। कार्यक्रम में कुल 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की, जिनमें से 25 प्रतिभागियों का योजना में पंजीयन किया गया तथा 32 महिलाओं के श्रम कार्ड बनाए गए। इसके अतिरिक्त 12 हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। यह सुविधा उन लाभार्थियों को प्रदान की गई, जिनकी मासिक आय 15 हजार रुपये से कम है। शिविर में स्व-सहायता समूह की महिलाओं की विशेष सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला स्तर से श्री अजय सिंह (जिला प्रबंधक), श्री सुरजीत सिंह तोमर (विकासखंड प्रबंधक), श्री सुशील त्रिपाठी एवं श्री रामलाल साकेत का विशेष योगदान रहा। इसके अलावा बैंक सखी, कृषि सखी एवं आजीविका मिशन से जुड़े अन्य कार्यकर्ताओं ने भी सक्रिय सहयोग प्रदान किया। शिविर में सीएससी सेंटर के माध्यम से श्री दीपक मिश्रा एवं श्री अतुल तिवारी द्वारा प्रतिभागियों का पंजीयन कर उन्हें तत्काल प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राहियों ने योजना का लाभ प्राप्त कर सामाजिक सुरक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
