जनगणना में जनसहभागिता को बढ़ावा- विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने किया स्व-गणना,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। धौहनी क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने जनगणना प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए स्व-गणना (Self Enumeration) के माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कराई। विधायक टेकाम ने आम नागरिकों से अपील की कि वे भी इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाएं और उपलब्ध डिजिटल माध्यमों का उपयोग करते हुए स्वयं अपनी जानकारी दर्ज करें। उन्होंने कहा कि इससे आंकड़ों की विश्वसनीयता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित होती है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि जनगणना देश की योजनाओं के निर्माण एवं विकास की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण आधार है। प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही सटीक एवं समग्र आंकड़े प्राप्त होते हैं, जो क्षेत्र के समग्र विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। विधायक टेकाम की इस पहल को जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
