भीषण गर्मी का असर: प्री-प्रायमरी से कक्षा 5वीं तक 4 दिन का अवकाश घोषित,

बीरबलभूमि समाचार सीधी। जिले में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए छोटे बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। कलेक्टर के निर्देश पर प्री-प्रायमरी से लेकर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के लिए 27 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है।
भीषण गर्मी और लू के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि नन्हे बच्चों को किसी प्रकार की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना न करना पड़े। विशेषज्ञों के अनुसार इस समय छोटे बच्चों में गर्मी से संबंधित बीमारियों का खतरा अधिक रहता है, जिसे ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।
प्रशासन ने सभी स्कूल संचालकों को आदेश का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अभिभावकों से भी अपील की गई है कि वे बच्चों को धूप और गर्मी से बचाकर रखें तथा आवश्यक सावधानियां बरतें।
यह निर्णय अभिभावकों के लिए राहत भरा साबित हो रहा है और बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
