सीधी के गगनजीत सिनेमा पर्दे पर जीतेंगे दिल,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। सीधी के गगनजीत सिंह फिल्मी दुनिया में दर्शकों का दिल जीतने के लिए सिनेमा पर्दे पर आ रहे हैं। आलोक कुमार द्विवेदी के साथ उनके डायरेक्शन में कुक्कू प्रोडक्शन की फिल्म जांनर आगामी 8 मई को देशभर के सिनेमाघर में प्रदर्शित होने जा रही है। फिल्म में जॉनी लीवर के बेटे जैसी लीवर, अनुप्रिया गोयनका, मोहन कपूर का मुख्य किरदार है। फिल्म का कथानक इंजीनियरिंग कॉलेज के केंपस लाइफ पर आधारित है। कॉलेज में मध्यम वर्ग के स्टूडेंट्स को कैसे-कैसे एकेडमिक दबाव झेलने पड़ते हैं। सामाजिक, आर्थिक, मनोवैज्ञानिक संघर्ष करना पड़ता है। फिल्म में उनके संघर्ष तथा महत्वाकांक्षाओं को बड़ी बारीकी के साथ प्रस्तुत किया गया है। फिल्म में हॉरर, कॉमेडी मनोरंजन सब कुछ है। गगनजीत सिंह सीधी के सरदार अजीत सिंह के सुपुत्र हैं। उन्होंने आईआईटी मुंबई से बीटेक की शिक्षा ली है। कॉलेज के जमाने से ही थिएटर और सिनेमा कर रहे हैं। अनेक कंपटीशन और इवेंट में भाग ले चुके हैं। विजेता भी रहे हैं। गगनजीत सिंह भारतीय फिल्म के एक सफल डायरेक्टर, राइटर और प्रोड्यूसर हैं। अभी तक वेब सीरीज तथा ब्रांडेड कांटेक्ट में काम करते रहें। वर्ष 2023 में उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी पर आधारित कॉमेडी ड्रामा सीरीज का डायरेक्शन कर चुके हैं। वर्ष 2025 में ग्रामीण जीवन पर आधारित उनका ड्रामा मिट्टी एक नई पहचान के 8 एपिसोड वाली वेब सीरीज मैक्स प्लेयर पर प्रदर्शित हो चुकी है। जिसमें गगनजीत सिंह ने आलोक कुमार द्विवेदी के साथ को डायरेक्शन किया था। इसके अलावा उनके डायरेक्शन में बनी अनेक वेब सीरीज डिजनी प्लस, हॉटस्टार, मैक्स प्लेयर तथा जिओ सिनेमा में प्रदर्शित हो चुके। गगनजीत सिंह एक युवा, होनहार, संभावना युक्त फिल्म के डायरेक्टर लेखक और प्रोड्यूसर है। थिएटर और सिनेमा से जुड़े सीधी के युवा रंग कर्मियों को उनसे प्रेरणा नहीं चाहिए। यदि आप में लगन, समर्पण, उत्साह और मेहनत करने का साहस है तो आप भी वहां तक पहुंच सकते हैं। गगनजीत सिंह के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई हैं।
