सीधी शहर में शुरू हो रहा है स्टैंडअप ओपन माइक,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। जैसा कि विधित है कि आजकल पूरे देश में युवा कलाकार नई नई उपलब्धियां हासिल करने में लगे हुए हैं और हमारे सीधी शहर में भी युवाओं के अंदर अनेकों प्रतिभाएं छिपी हैं परंतु आज भी हमारे शहर में प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच की कमी है ऐसे में हमारे सीधी शहर के कलाकृति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शहर में फनकार नामक ओपन माइक इवेंट का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 12:00 बजे से UCN MAS स्कूल सीधी के प्रांगण में किया जा रहा है इसके पश्चात प्रत्येक माह यह ओपन माइक स्टैंड अप इवेंट युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित होता रहेगा, आज इस सोशल मीडिया के दौर में प्रत्येक युवा अपनी कला को सोशल मीडिया साइट्स में प्रदर्शित करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने संजोता होता है परंतु आज भी हमारे विंध्य क्षेत्र में ऐसा मंच उपलब्ध नहीं था जहां पर युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकें , इसी समस्या का समाधान लेकर कलाकृति फाउंडेशन के द्वारा जनवरी 2026 में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर सीधी शहर में ओपन माइक इवेंट आयोजित करके युवा कलाकारों को मंच दिया जाने वाला हैं, इस आयोजन की घोषणा होते ही शहर के कई युवा गायक, कविताकार, मिमिक्री आर्टिस्ट , लेखक और रचनाकारों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है, और निश्चित रूप से यह आयोजन पूरे शहर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच दे पाएगा, आयोजकों द्वारा इस पहले ओपन माइक के कार्यक्रम को समस्त कलाकारों के लिए निशुल्क रखा गया है जिससे अधिक से अधिक कलाकार इसका हिस्सा बन सके, प्रत्येक प्रतिभागी को अपने साथ एक दर्शक लाना अनिवार्य रहेगा और बड़े शहरों के तर्ज में यह आयोजन अपने शहर के युवाओं के जीवन में भी एक नया मोड लेकर आने वाला है, कलाकृति फाउंडेशन के समस्त सदस्यों द्वारा दिन रात युवाओं से संपर्क करके इस नए कार्यक्रम से उन्हें अवगत कराया जा रहा है और कहीं ना कहीं विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रविवार को इसका आयोजन किया गया हैं और निश्चित रूप से इस नए कार्यक्रम के आयोजित होने से भविष्य में भी शहरभर में नए-नए कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए इस ओपन माइक के मंच पर आएंगे,कलाकृति फाउंडेशन द्वारा समय समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मंच देने का प्रयास किया जाता है उसी कड़ी में यह ओपन माइक इवेंट भी निश्चित रूप से युवाओं की सहभागिता के साथ सफलता प्राप्त करेगा
सीधी शहर में शुरू हो रहा है स्टैंडअप ओपन माइक
जैसा कि विधित है कि आजकल पूरे देश में युवा कलाकार नई नई उपलब्धियां हासिल करने में लगे हुए हैं और हमारे सीधी शहर में भी युवाओं के अंदर अनेकों प्रतिभाएं छिपी हैं परंतु आज भी हमारे शहर में प्रतिभा को प्रदर्शित करने के लिए उचित मंच की कमी है ऐसे में हमारे सीधी शहर के कलाकृति फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा शहर में फनकार नामक ओपन माइक इवेंट का आयोजन 18 जनवरी 2026 रविवार को दोपहर 12:00 बजे से UCN MAS स्कूल सीधी के प्रांगण में किया जा रहा है इसके पश्चात प्रत्येक माह यह ओपन माइक स्टैंड अप इवेंट युवाओं को मंच प्रदान करने के लिए आयोजित होता रहेगा, आज इस सोशल मीडिया के दौर में प्रत्येक युवा अपनी कला को सोशल मीडिया साइट्स में प्रदर्शित करके जीवन में आगे बढ़ने के लिए सपने संजोता होता है परंतु आज भी हमारे विंध्य क्षेत्र में ऐसा मंच उपलब्ध नहीं था जहां पर युवा कलाकार अपनी प्रस्तुति दे सकें , इसी समस्या का समाधान लेकर कलाकृति फाउंडेशन के द्वारा जनवरी 2026 में मौनी अमावस्या के पवित्र अवसर पर सीधी शहर में ओपन माइक इवेंट आयोजित करके युवा कलाकारों को मंच दिया जाने वाला हैं, इस आयोजन की घोषणा होते ही शहर के कई युवा गायक, कविताकार, मिमिक्री आर्टिस्ट , लेखक और रचनाकारों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है, और निश्चित रूप से यह आयोजन पूरे शहर के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने के लिए बेहतर मंच दे पाएगा, आयोजकों द्वारा इस पहले ओपन माइक के कार्यक्रम को समस्त कलाकारों के लिए निशुल्क रखा गया है जिससे अधिक से अधिक कलाकार इसका हिस्सा बन सके, प्रत्येक प्रतिभागी को अपने साथ एक दर्शक लाना अनिवार्य रहेगा और बड़े शहरों के तर्ज में यह आयोजन अपने शहर के युवाओं के जीवन में भी एक नया मोड लेकर आने वाला है, कलाकृति फाउंडेशन के समस्त सदस्यों द्वारा दिन रात युवाओं से संपर्क करके इस नए कार्यक्रम से उन्हें अवगत कराया जा रहा है और कहीं ना कहीं विद्यार्थियों की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए रविवार को इसका आयोजन किया गया हैं और निश्चित रूप से इस नए कार्यक्रम के आयोजित होने से भविष्य में भी शहरभर में नए-नए कलाकार अपनी प्रस्तुति देने के लिए इस ओपन माइक के मंच पर आएंगे,कलाकृति फाउंडेशन द्वारा समय समय पर भिन्न-भिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को मंच देने का प्रयास किया जाता है उसी कड़ी में यह ओपन माइक इवेंट भी निश्चित रूप से युवाओं की सहभागिता के साथ सफलता प्राप्त करेगा
