टाटा
महाविद्यालय सीधी में राष्ट्रीय युवा दिवस पर एआई विषयक कार्यक्रम आयोजित,
बीरबलभूमि समाचार सीधी। टाटा महाविद्यालय, सीधी में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में राष्ट्रीय युवा दिवस 2026–27 के अवसर पर “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता)” विषय पर एक विशेष शैक्षणिक एवं प्रेरक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम सम्माननीय डॉ. दिलीप सोनी (पीएम श्री कॉलेज, सीधी – समाजशास्त्र सहायक प्राध्यापक एवं NSS कार्यक्रम अधिकारी) रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में टाटा ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के प्रबंध निदेशक इंजीनियर आर. बी. सिंह, परम सम्माननीय सीईओ डॉ. अतुल द्विवेदी, सीईओ डॉ. राजेश वर्मा, एकेडमिक डीन श्री सौरभ सिंह, टीआईटी प्राचार्य डॉ. देवेंद्र सिंह, तथा वरिष्ठ लाइब्रेरियन एवं केंद्राध्यक्ष श्री बी. एल. सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता परम आदरणीय प्राचार्य श्री राघवेंद्र द्विवेदी ने की। मंच संचालन का दायित्व NSS कार्यक्रम अधिकारी सुश्री अनुपमा मैम ने अत्यंत प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से निभाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के महत्व, उसके वर्तमान एवं भविष्यगत उपयोगों तथा करियर संभावनाओं पर मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन एवं आभार प्रदर्शन का कार्य कार्यक्रम अधिकारी श्री अंजनी तिवारी द्वारा किया गया। अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम संयोजकों ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
